पृथ्वी दिवस : जाने इस दिन का महत्व

 22 अप्रैल 1970 से प्रारम्भ हुए विश्व पृथ्वी दिवस को आज पूरी दुनिया का 192 से अधिक देशो के 1 अरब से अथिक लोग मनाते है। पृथ्वी दिवस के मौके पर खास छोटे बच्चों को स्कूलों को बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण के बारे मै समझाया जाता है। आज आपको बताने जा रहे है की पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है। 





पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है ?

             पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है , जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए  समर्थनप्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है।  पृथ्वी दिवस का महत्त्व इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि, इस दिन हमें ग्लोबल वार्मिंग के बारे में पर्यावरण पर पडने वाले प्रभाव का पता चलता है। आपको बता दे की साल 2021 में इसके 51 साल पुरे होने जा रहे है। 

 

पृथ्वी दिवस मानाने का मुख्य उदेश्य :

         लोगों को पृथ्वी और पर्यावरण के संरक्षण हेतु जागरूक करना है। समुद्र में तेल फैलने की घटनाओ को रोकने , नदियों में फैक्ट्री का गन्दा पानी डालने वाली कंपनियों को रोकने के लिए ,जहरीला कूड़ा इधर उधर फेकने की प्रथा पर रोक लगाने के लिए और जंगलो को काटने वाली आर्थिक गतिविधियों को रोकने के लिए भी लगातार प्रदर्शन कर रहे है।  मौजूदा समय में ग्लेशियर पिघल रहे है, ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रहा है और प्रदूषण भी खूब बढ़ रहा है।  इन सभी से पृथ्वी नष्ट हो रही है।  ऐसी स्थति  में पृथ्वी की गुणवत्ता , उर्वरकता और महत्ता को बनाए रखने के लिए हमें पर्यावरण और पृथ्वी की सुरक्षित रखने की जरूरत है। 


पृथ्वी दिवस का इतिहास :

        कहा जाता है की पृथ्वी की धारणा को सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने सेंटा बारबरा से घूम लारा आने के बाद शुरू किया , यह शुरुआत 1969 में भंयकर तेल रिसाव के ठीक बाद हुई।  वह यह देखकर इतने आग - बबूला हुए की वे वॉशिंगटन वापस लौट आए और 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाने के लिए एक राष्ट्रीय दिवस के रूप में एक चर्चित बिल पारित किया। इसी दिन केनिग का जन्मदिन भी होता है।  उन्होंने कहा की "अर्थ डे" "बर्थ डे" के साथ ताल मिलता है, इसलिए उन्होंने 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाने का सुझाव दिया था। 

         22 अप्रैल 1970 को पृथ्वी दिवस ने आधुनिक पर्यावरण आंदोलन की शुरुआत को चिन्हित किया। इसके अलावा इस माह में विश्व में स्कूलों की छुट्टियों भी होती है जिससे लोग आंदोलन में भाग लेने के लिए फ्री होते है और विश्व के देशो में तापमान भी अनुकूल रहता है।  लगभग 20 लाख  अमेरिकी लोगों ने, एक स्वस्थ स्थयी पर्यावरण के लक्ष्य के साथ भाग लिया। वैसे पृथ्वी दिवस की उत्पति अमेरिका में हुई लेकिन 1990 तक दुनिया भर में मान्यता प्राप्त हो गई। 


पृथ्वी दिवस का महत्त्व :

          पृथ्वी दिवस का महत्त्व इसलिए महत्वपूर्ण है क्योकि , इस दिन हमें ग्लोबल वॉर्निंग के बारे में पर्यावरणविदों के माध्यम से पर्यावरण पर प्रभाव का पता चलता है। पृथ्वी दिवस जीवन संपदा को बचने वे पर्यावरण को ठीक रखने के बारे में जागरूक करता है।  जनसंख्या वृध्दि ने प्राकृतिक संसाधनों पर अनावश्यक बोझ डाला है, संसाधनों के सही इस्तेमाल के लिए पृथ्वी दिवस जैसे कार्यक्रमों का महत्व बढ़ गया है।

Comments